Home » Jamshedpur Rail News: हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में RPF-DRI की बड़ी कार्रवाई, 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur Rail News: हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में RPF-DRI की बड़ी कार्रवाई, 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

संयुक्त टीम ने ट्रेन के बी-12 कोच में कार्रवाई करते हुए दोनों यात्रियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी मार्का वाले सोने के सात बिस्किट और एक सोने की छड़ बरामद हुई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.96 करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी सोना बरामद किया है। मामले में दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्त टीम ने ट्रेन के बी-12 कोच में कार्रवाई करते हुए दोनों यात्रियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी मार्का वाले सोने के सात बिस्किट और एक सोने की छड़ बरामद हुई। बरामद सोने का कुल वजन 1.242 किलोग्राम बताया गया है।

 भंडारा और नागपुर के बीच हुई कार्रवाई

DRI नागपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के जरिए बड़ी मात्रा में विदेशी सोने की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर DRI नागपुर ने RPF क्राइम ब्रांच नागपुर और रायपुर की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की रणनीति तैयार की।

संयुक्त टीम ने रायपुर स्टेशन से ही ट्रेन और संदिग्ध यात्रियों पर निगरानी शुरू कर दी। ट्रेन के भंडारा और नागपुर के बीच पहुंचने पर बी-12 कोच में दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

 सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई

तलाशी में विदेशी मार्का वाले सात गोल्ड बिस्किट और एक सोने की छड़ मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। DRI नागपुर की टीम अब सोने की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसके पीछे शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

टाटानगर से होकर गुजरती है दुरंतो एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है। ट्रेन का टाटानगर स्टेशन पर निर्धारित ठहराव सुबह 8:38 बजे से 8:48 बजे तक है। यहां 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन बिलासपुर, रायपुर और नागपुर होते हुए मुंबई की ओर रवाना होती है।

पुलिस और जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद विदेशी सोना कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

Read also – Jharkhand News: खनिज संशोधन विधेयक पारित होना झारखंड के अधिकार पर बड़ा हमला, MLA संजीव सरदार ने केंद्र पर साधा निशाना

Related Articles