Home » Indian Oil: रांची के कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर,अब 3-4 घंटे में घर पहुंचेगा 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर

Indian Oil: रांची के कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर,अब 3-4 घंटे में घर पहुंचेगा 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर

by Amit Jha
Indian Oil Composite Cylinder Ranchi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: राजधानी रांची के कमर्शियल ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने शहर में इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ नाम से एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस शुरू की है। इस सेवा की शुरुआत कोकर की अदिति इंडेन एजेंसी से हुई है। ​पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयंबटूर जैसे बड़े शहरों के बाद अब रांची में भी व्यावसायिक उपभोक्ता इस खास सेवा का फायदा उठा सकेंगे।

​सुपरफास्ट डिलीवरी

10 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर की बुकिंग करने पर अब सिर्फ 3 से 4 घंटे के भीतर डिलीवरी मिल जाएगी। यह सिलेंडर नए जमाने का है, जो हल्का, पारदर्शी और बेहद सुरक्षित फाइबर पैनल से बना है। इसमें बाहर से ही गैस का स्तर साफ दिखता है। ​कनेक्शन का खर्च: जहां सामान्य घरेलू कनेक्शन के लिए 4214 रुपये देने पड़ते हैं, वहीं इस कमर्शियल एक्स्ट्रालाइट कनेक्शन का कुल खर्च 4749.5 रुपये (सामान्य से 535.5 रुपये अधिक) आएगा। नए कनेक्शन को लेने के लिए किसी भी तरह का आईडी प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी।

Read Also: Ranchi News: अब पंचायत सहायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा,CM आवास का करेंगे घेराव, अपनी इन मांगों को ले कर रहे आंदोलन

Related Articles

Leave a Comment