
रांची: अगर आप आने वाले दिनों में रांची से होकर रेल यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे द्वारा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चलाए जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कुल 22 ट्रेनों के परिचालन पर सीधा असर पड़ेगा।
यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे ने राहत की बात यह रखी है कि अधिकांश ट्रेनों को दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बीत जाने के बाद ही रद्द करने का फैसला लिया है।
कौन-कौन सी ट्रेनें और कब तक रहेंगी रद्द
मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनें:
हटिया-झारसुगुड़ा मेमू (18175): 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक।
झारसुगुड़ा-हटिया मेमू (18176): 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक।
सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309): 26 नवंबर, 7, 8, 10, 14 और 15 दिसंबर।
जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस (18310): 29 नवंबर, 10, 11, 13, 17 और 18 दिसंबर।
अमृत भारत व अन्य मुख्य ट्रेनें
पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत (16619): 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर।
धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत (16620): 30 नवंबर, 7 और 14 दिसंबर।
चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (17007): 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर।
दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (17008): 1, 8, 11 और 15 दिसंबर।
विशाखपट्टणम-बनारस (18523): 29 नवंबर, 6, 9 और 13 दिसंबर।
बनारस-विशाखपट्टणम (18524): 30 नवंबर, 7, 10 और 14 दिसंबर।
साप्ताहिक व सीमित दिनों वाली ट्रेनें
हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846): 7 और 11 दिसंबर | पुणे-हटिया (22845): 9 और 13 दिसंबर।
मालदा टाउन-सूरत (13425): 5 और 12 दिसंबर | सूरत-मालदा टाउन (13426): 7 और 14 दिसंबर।
तिरुपति-रक्सौल (17433): 7 और 14 दिसंबर | रक्सौल-तिरुपति (17434): 10 और 17 दिसंबर।
हटिया-दुर्ग (18641): 8 और 10 दिसंबर | दुर्ग-हटिया (18642): 9 और 11 दिसंबर।
भुवनेश्वर-धनबाद (18403): 11 और 13 दिसंबर | धनबाद-भुवनेश्वर (18404): 12 और 14 दिसंबर।
गया-एलटीटी (22358): 9 दिसंबर | एलटीटी-गया (22357): 11 दिसंबर।
त्योहारों में राहत: अजमेर और रांची के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। अजमेर और रांची के बीच ‘विशेष पूजा ट्रेन’ चलाई जा रही है, जो कुल 9 फेरे लगाएगी।
अजमेर-रांची पूजा स्पेशल (09619): 2 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हर शुक्रवार अजमेर से रवाना होगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।
रांची-अजमेर पूजा स्पेशल (09620): 4 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच हर रविवार रांची से खुलेगी और सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी।
कोच व्यवस्था: इस स्पेशल ट्रेन में साधारण (जनरल) श्रेणी और एसएलआरडी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Read Also:Irfan Ansari : स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी,सहियाओं को समय पर भुगतान; NHM कर्मियों को EPF की तैयारी

