Home » Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें! साहिबगंज-बरहड़वा रेलमार्ग पर दर्जनों ट्रेनें रहेंगी,कई के बदले रूट

Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें! साहिबगंज-बरहड़वा रेलमार्ग पर दर्जनों ट्रेनें रहेंगी,कई के बदले रूट

गंगा के कटाव से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​साहिबगंज :​ झारखंड के साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है। महाराजपुर और सकरीगली के बीच गंगा नदी के कारण पटरियों के किनारे हो रहे भीषण कटाव को रोकने के लिए रेलवे द्वारा आपातकालीन मरम्मत कार्य चलाया जा रहा है। पटरियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गुरुवार को भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के रास्तों में बदलाव किया गया है।

​13 मीटर दूर रह गई है कटाव की रेखा, राज्य सरकार से मांगी मदद

​रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक के पास करीब 300 मीटर के दायरे में मिट्टी का कटाव हो रहा है, जिसमें से 160 मीटर का हिस्सा बेहद संवेदनशील बना हुआ है। कटाव वाली जगह और मुख्य रेल लाइन के बीच महज 13 मीटर की दूरी बची है, जिससे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पटरियों को बहने से बचाने के लिए युद्धस्तर पर बोल्डर गिराए जा रहे हैं।

​इस काम के लिए लगभग 150 वैगन बोल्डर की जरूरत है, जिसमें से 100 से अधिक वैगन बोल्डर पटरियों के किनारे गिराए जा चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने राज्य सरकार से भी बचाव कार्यों में सहयोग मांगा है। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य हो सकेगा।

​अब तक दर्जनों ट्रेनें प्रभावित,यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

​कटाव की इस समस्या के कारण अब तक 6 मेल-एक्सप्रेस और 39 पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया जा चुका है। वहीं, 21 प्रमुख ट्रेनों को बदलकर दूसरे रूट से चलाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है या बीच के स्टेशनों से चलाया जा रहा है।

​आज ये ट्रेनें रद्द

​मेमू व पैसेंजर सेवाएं- साहिबगंज-मालदा टाउन (63401/63402), अजीमगंज-साहिबगंज (63421/63422), साहिबगंज-भागलपुर (63411/63412), बर्द्धमान-साहिबगंज (63063/63064), रामपुरहाट-साहिबगंज (63405/63074/63406), और जमालपुर-रामपुरहाट (53408)।
​इंटर-सिटी व एक्सप्रेस सेवाएं- मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस (13409), हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी (13427), साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस (13428) और किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी (13410)।
​लोकल लिंक पैसेंजर- तीनपहाड़-राजमहल (53481/53483/53486/53482) और बरहड़वा-साहिबगंज (53411/53412)।

​इन मुख्य ट्रेनों के बदले गए रूट

​जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर- आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी (20502) और दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (15657)।
​भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर- भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (13404) और जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (13072)।
​किऊल-झाझा-आसनसोल होकर- गया-हावड़ा एक्सप्रेस (13024) और नटेसर-हावड़ा स्पेशल (03030)।

​आंशिक रूप से चलने वाली ट्रेनें

रामपुरहाट-गया पैसेंजर (53403) आज अपने तय समय पर रामपुरहाट की जगह साहिबगंज स्टेशन से रवाना होगी। वहीं, भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर (53030) भागलपुर के बजाय बरहड़वा स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
​रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और समय की जानकारी 139 नंबर या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें।
Read Also: Jharkhand News: दिल्ली के झारखंड भवन में हादसा, लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, 6 लोग अंदर ही हो गए बेहोश 

`

 

Related Articles

Leave a Comment