
Jamshedpur : ईद मिलादुन्नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) 2026 के अवसर पर 16 अगस्त को जमशेदपुर में इंटरफेथ सिम्पोजियम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और समुदाय के लोग शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, सिम्पोजियम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच आपसी संवाद, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही मानवता, प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।
आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने सभी धर्मों और समुदायों के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश और मजबूत हो सके। यह जानकारी बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौलाना सैफुद्दीन असदक, जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद राहत हुसैन आदि मौजूद थे।

