Home » Jamshedpur News: जादुगोड़ा में NCST के आठ सदस्यीय दल ने किया स्थल निरीक्षण, जनजातीय समुदाय की समस्याएं सुनीं

Jamshedpur News: जादुगोड़ा में NCST के आठ सदस्यीय दल ने किया स्थल निरीक्षण, जनजातीय समुदाय की समस्याएं सुनीं

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों और मांगों को आयोग के समक्ष रखा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय दल ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के जादुगोड़ा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान आयोग के दल ने मेचुआ, इचरा सहित अन्य क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर स्थानीय जनजातीय समुदाय एवं प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों और मांगों को आयोग के समक्ष रखा। डॉ. आशा लकड़ा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आयोग के इस दौरे का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के अधिकारों एवं हितों की स्थिति का जायजा लेना तथा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।

10 सितंबर को UCIL की समीक्षा बैठक

इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जनजातीय समुदाय से जुड़े विषयों, क्षेत्रीय समस्याओं और संबंधित मामलों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी।

निरीक्षण दल में आयोग के उप सचिव मनोहर एन. सुकोले, सहायक निदेशक पी.के. दास, निजी सचिव कुशेश्वर साहू, विधिक सलाहकार राहुल यादव, अन्वेषक रूहुल बागड़ी, वरिष्ठ अन्वेषक सोनल राज, अन्वेषक रिया राजपूत तथा निजी सहायक विवेक कुमार शामिल रहे।

Related Articles