Home » Jamshedpur News : जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी पर जयराम महतो ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

Jamshedpur News : जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी पर जयराम महतो ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

विधायक जयराम महतो पहुंचे उलियान, समाधि स्थल पर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

by Mujtaba Haider Rizvi
जयराम महतो जमशेदपुर में
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : विधायक जयराम महतो शनिवार को वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने निर्मल महतो के संघर्ष और विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।

जयराम महतो ने कहा कि निर्मल दा हमेशा शोषित, वंचित, पिछड़े और गरीब लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी लड़ाई समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए थी। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताए पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम महतो ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में राज्य सरकार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। जयराम महतो ने कहा कि शायद सरकार अपने लोगों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिना सरकार की सहमति के इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। जयराम महतो ने कहा कि एक व्यक्ति कई परीक्षाओं में खुद को पास करा लेता है। अपने कई रिश्तेदारों को पास कराता है। यह बहुत बड़ा घोटाला है। जयराम महतो बोले कि आरोपियों ने कुबूल किया है कि एक सीट 50 से 60 लाख रुपये तक में बेची गई है तो इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई के साथ ही ईडी को भी सौंपनी चाहिए।

उन्होंने टीडीपीएल और अभय तिवारी का जिक्र करते हुए कहा कि कथित तौर पर अभय तिवारी कई परीक्षाओं में शामिल हुए और सफल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार के सदस्यों ने भी विभिन्न परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। जयराम महतो ने कहा कि जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में टीडीपीएल और अभय तिवारी की संलिप्तता रही है उन सभी की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।

छात्रों के आंदोलन को लेकर जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी और समर्थक परीक्षार्थियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों के समर्थन में टेंट लगाया गया है, जहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनका समर्थन जारी रहेगा।

Read also Jamshedpur News: LBSM कॉलेज में जल जमाव के चलते छात्रा को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

Related Articles