Home » मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड पर सड़क निर्माण को लेकर भिड़े मेयर व पार्षद समर्थक

मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड पर सड़क निर्माण को लेकर भिड़े मेयर व पार्षद समर्थक

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद, देर रात बहस के बाद सूझबूझ से शांत कराया गया मामला

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 में सड़क निर्माण को लेकर आधी रात को विवाद बढ़ गया। इस दौरान मानगो में मेयर सुधा गुप्ता के विरोधी एक पार्षद उनके समर्थकों और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। दोनों गुट आमने-सामने नजर आए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे राजनीतिक रंग लेता चला गया। इसी दौरान पार्षद और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक होने की चर्चा है। बहस के चलते दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच माहौल और गरमा गया। हालांकि, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन आधी रात हुए इस विवाद के बाद इलाके में तनाव और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आगे क्या राजनीतिक रूप लेता है। गौरतलब है कि ओल्ड पुरुलिया रोड जर्जर हो गई थी। कई कांग्रेसी नेताओं ने इसे लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से संपर्क साधा था। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग से बात की तो सोमवार की रात काम शुरू कराया गया। इस मौके पर बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे। तभी विरोधियों ने आकर वहां हंगामा शुरू कर दिया। सारा बवाल काम का श्रेय लेने के फिराक में हुआ है।

मानगो में मेयर का चुनाव होने के बाद सियासत गरमाई हुई है। यहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता की जीत के बाद विरोधी बौखलाए हुए हैं। सुथा गुप्ता ने मेयर के चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार को पटखनी दे दी थी। इसके बाद से विरोधी मेयर के खिलाफ साजिश में लगे हुए हैं। मेयर की लगातार घेराबंदी की जा रही है। पार्षदों की लामबंदी चल रही है। सूत्र बताते हैं कि एक बड़ा नेता पूरे विवाद की जड़ में है। सूत्रों की मानें तो मानगो में एक गुप्त मीटिंग की गई थी। इसमें तय किया गया है कि मेयर को काम नहीं करने देना है। इसी के बाद मामला गर्मााया गया है। इस सियासत के चलते मानगो में विकास ठप करने की साजिश रची जा रही है ताकि इसका ठीकरा मेयर पर फोड़ा जा सके।

Read also – Potka News: पोटका के चार +2 विद्यालयों में बनेंगी साइंस लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

Related Articles