Home » Jamshedpur Bank Loot : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में FIR दर्ज, 20 पुलिस अधिकारियों की SIT गठित; आदित्यपुर में डेढ़ लाख रुपये बरामद

Jamshedpur Bank Loot : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में FIR दर्ज, 20 पुलिस अधिकारियों की SIT गठित; आदित्यपुर में डेढ़ लाख रुपये बरामद

Jamshedpur Bank Loot : पुलिस को कार्रवाई के दौरान आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद होने की जानकारी दी गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Golmuri Canara Bank Robbery SIT Investigation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गोलमुरी थाना कांड संख्या 103/26 में धारा 310(2), 311 बीएनएस-2023 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी और डकैती का खुलासा करने के लिए जमशेदपुर के सिटी एसपी के नेतृत्व में 20 पुलिस पदाधिकारियों वाली विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) गठित की गई है।

बैंक डकैती की यह घटना 24 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे गोलमुरी थाना क्षेत्र के केनरा बैंक में हुई। अज्ञात अपराधकर्मियों ने बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न स्तरों पर जांच शुरू कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस को कार्रवाई के दौरान आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद होने की जानकारी दी गई है। पुलिस बरामद रकम के डकैती की घटना से संबंध की भी जांच कर रही है।

बैंक प्रबंधन ने कहा- ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

घटना के बाद केनरा बैंक के प्रधान कार्यालय, बेंगलुरु की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बैंक प्रबंधन ने कहा है कि ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैंक ने पुलिस जांच में संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है।

बैंक प्रबंधन के अनुसार, घटना के बाद ग्राहकों की गिरवी रखी संपत्तियों और अन्य परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही शाखा और बैंक परिसर में लागू सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

बैंक ने कहा है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द लागू किए जाएंगे। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस अब डकैती में शामिल अपराधियों की पहचान, उनकी गिरफ्तारी, बरामद नकदी के स्रोत और लूटी गई अन्य संपत्तियों के संबंध में जांच कर रही है। मामले के उद्भेदन के लिए गठित 20 सदस्यीय SIT से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

Read Also:  Deepika Pandey Singh: नम आंखों और भारी बारिश के बीच निकली तृषा की अंतिम यात्रा, CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Leave a Comment