Home » Jamshedpur News : बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नौ महीने पहले किया था प्रेम विवाह

Jamshedpur News : बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नौ महीने पहले किया था प्रेम विवाह

परिजनों के मुताबिक वह नशे की हालत में था और मानसिक रूप से तनावग्रस्त दिखाई दे रहा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
sitaramdera suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित जोन नंबर-8 में मंगलवार देर रात 18 वर्षीय रोहित रविदास ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रोहित मंगलवार रात किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक वह नशे की हालत में था और मानसिक रूप से तनावग्रस्त दिखाई दे रहा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया।

देर रात जब परिजनों ने उसे देखने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि रोहित ने करीब नौ महीने पहले चक्रधरपुर निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read also Student Protest:झारखंड विधानसभा सत्र से पहले गर्माया छात्र आंदोलन, मरांडी ने कहा- छात्रों से वार्ता की जानी चाहिए

Related Articles

Leave a Comment