Home » Jamshedpur Crime : बिरसानगर में टाटा मोटर्स कर्मी ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, नशे की हालत में पहुंचा था घर

Jamshedpur Crime : बिरसानगर में टाटा मोटर्स कर्मी ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, नशे की हालत में पहुंचा था घर

पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपी लाश, मामले की तहकीकात शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
tata motors employee suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर चार के रहने वाले टाटा मोटर्स कर्मी सुनील कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुनील कुमार की उम्र 35 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताते हैं कि सुनील कुमार शुक्रवार की रात नशे की हालत में ड्यूटी से घर पहुंचा था। इसके बाद उसने किसी से बात नहीं की। वह सीधे अपने कमरे में चला गया और कमरा बंद कर लिया। बाद में उसकी पत्नी खाना खाने के लिए उसे बुलाने पहुंची। उसने काफी आवाज दी। लेकिन कमरा नहीं खुला। इस पर पत्नी ने सोचा कि वह सो गया होगा।

दरवाजा तोड़कर देखा तो लटक रही थी लाश

बाद में शनिवार की सुबह जब पत्नी सुनील कुमार को उठाने के लिए कमरे के बाहर पहुंची। तो काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तब उसने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इसी साल बना था स्थायी कर्मचारी

सुनील कुमार का शव पंखे से लटका हुआ था। बताते हैं कि सुनील कुमार पहले टाटा मोटर्स का अस्थायी कर्मचारी था। इसी साल जनवरी में वह स्थायी कर्मचारी बना था।

Read also Jhinkpani Gangrape Case : झारखंड के झींकपानी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार

Related Articles