Home » Jamshedpur Crime: सोनारी में कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी गई रंगदारी, नामजद एफआईआर दर्ज

Jamshedpur Crime: सोनारी में कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी गई रंगदारी, नामजद एफआईआर दर्ज

व्यापारी को धमकी दी गई है कि अगर रंगदारी नहीं दी गई तो उनकी हत्या कर दी जाएगी, घटना के बाद कारोबारियों में दहशत का माहौल, कानून-व्यवस्था की उड़ रही धज्जियां

by Mujtaba Haider Rizvi
सोनारी में मांगी गई रंगदारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से रंगदारी मांगी गई है। नवल सोंथालिया को धमकी दी गई है कि अगर रंगदारी नहीं दी गई तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।रंगदारी मांगे जाने के बाद से नवल संथालिया का परिवार दहशत में है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने नवल संथालिया के आवेदन पर विशाल सिंह नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रंगदारी मांगे जाने की इस घटना के बाद कारोबारियों में दहशत का माहौल है। कारोबारियों का कहना है कि अपराधी एक-एक कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। ऐसे जमशेदपुर का कारोबार कैसे चलेगा।

कारोबारियों ने पुलिस से मांग की है कि फौरन मामले की तफ्तीश कर आरोपी को गिरफ्तार करें और जेल भेजें। कारोबारियों की सुरक्षा की मांग भी की गई है।

नवल सोंथालिया ने पुलिस को बताया कि रंगदारी मांगने वाले युवक ने खुद का नाम विशाल सिंह बताया। उसने पहली बार 4 सितंबर को रंगदारी मांगी थी। इसके बाद लगातार और रंगदारी की मांग करता रहा। तब जाकर कारोबारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। सोनारी थाना पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाल रही है। विशाल सिंह के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही मामले की जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नवल सोंथालिया सुशील सोंथालिया के बेटे हैं। वह अभी सोनारी के आशियाना गार्डन में आर्किड अपार्टमेंट में रहते हैं।

Read also Jamshedpur News : मानगो के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, पड़ोसियों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

Related Articles