Home » Jamshedpur Drowning : स्वर्णरेखा नदी में डूबे मासूम का शव 48 घंटे बाद बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Drowning : स्वर्णरेखा नदी में डूबे मासूम का शव 48 घंटे बाद बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Hindi News : 26 जनवरी को नहाने के क्रम में नदी में डूबा था किशोर

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Drowning
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी के डोंगा घाट पर नहाने के दौरान डूबे 11 वर्षीय बच्चे का शव 48 घंटे बाद बुधवार को बरामद किया गया। पुलिस ने शो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

बताते हैं कि अंकुश कालिंदी (11) 26 जनवरी को अपने साथियों के साथ नदी में नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना फौरन पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई। लेकिन बचाव अभियान फौरन नहीं शुरू किया जा सका।

28 घंटे तक नहीं शुरू हो सकी थी खोज

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि शुरुआती तकरीबन 28 घंटे तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। पहले दिन क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू घटनास्थल पर पहुंचीं और रांची से एनडीआरएफ की टीम बुलाने का आश्वासन दिया, लेकिन देर रात तक टीम नहीं पहुंची। इससे परिजनों में नाराजगी बढ़ती गई।

बुधवार को सुबह पहुंची एनडीआरएफ की टीम

दूसरे दिन सुबह एनडीआरएफ की टीम जमशेदपुर पहुंची और डोंगा घाट में तीन से चार घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बुलाए गए थे JNAC के गोताखोर

लोगों का कहना है कि घटना के दिन प्रशासन की मौजूदगी केवल औपचारिकता तक सीमित रही। जेएनएसी के गोताखोरों को भी स्थानीय सहयोग के लिए बुलाया गया, लेकिन, संसाधनों और आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण खोज अभियान सफल नहीं हो सका। लोगों का आरोप है कि यदि समय पर प्रशिक्षित टीम और बेहतर व्यवस्था होती तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।

Read Also- Jamshedpur News : उत्तरी सरजामदा पंचायत में रास्ते में बनाया जा रहा सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रोका

Related Articles