Home » तीन साल से शांतिपूर्ण पूजा कर रहीं समितियों को इस वर्ष मिलेगा लाइसेंस

तीन साल से शांतिपूर्ण पूजा कर रहीं समितियों को इस वर्ष मिलेगा लाइसेंस

बढ़ौदा घाट पुल का निर्माण पूजा से पहले पूरा करने का प्रशासन ने दिया आश्वासन, सड़कों की मरम्मत और सफाई का मुद्दा भी उठा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की पहली बैठक जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता परमात्मा मिश्रा ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हनु जैन ने किया। बैठक में पूजा समितियों की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में बरौदा घाट जाने वाले पुल का निर्माण दुर्गा पूजा से पहले पूरा कराने की मांग प्रमुखता से उठी। इसके अलावा घाट की सफाई, जलस्तर अधिक होने के मद्देनजर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, स्टेशन से बरौदा घाट जाने वाले मुख्य मार्ग के गड्ढों की मरम्मत तथा बागबेड़ा रोड पर जमा कचरे की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई।

बैठक में गैर-लाइसेंसी पूजा समितियों को लाइसेंस प्रदान करने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने कहा कि जो भी पूजा समितियां तीन वर्ष या उससे अधिक समय से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा का आयोजन करती आ रही हैं, उन्हें इस वर्ष लाइसेंस दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरौदा घाट पुल का निर्माण पूजा से पहले पूरा कराने का आश्वासन जिला प्रशासन की ओर से मिला है।

बंगाल क्लब में सेंट्रल जोन-बी की बैठक

इसके बाद सेंट्रल जोन-बी की बैठक बंगाल क्लब में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता देवाशीष नहा ने की, जबकि संचालन शंभू मुखी और धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र कुमार ने किया।
बैठक में रामलीला मैदान पूजा समिति ने मैदान में हो रही अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाया। इसके अलावा स्लैग रोड पर पर्याप्त रोशनी, सड़क की मरम्मत तथा दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
बैठक को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। साकची एवं सीतारामडेरा थाना प्रभारियों ने पूजा समितियों को आश्वस्त किया कि पूजा के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने के लिए पूजा समितियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
बैठक में वरीय उपाध्यक्ष तपस मित्रा, टुनटुन सिंह, देवेंद्र कुमार, मनवीर सिंह, अतुल प्रभात, ओम्यो ओझा और संतोष कुमार समेत विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment