Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब और पैकेजिंग सामग्री जब्त

Jamshedpur News: जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब और पैकेजिंग सामग्री जब्त

छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों के सीलिंग कॉर्क, ढक्कन, शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले फ्रंट और रियर लेबल, शराब को रंग और स्वाद देने के लिए इस्तेमाल होने वाला कैरामेल, नकली उत्पाद तैयार करने वाले रसायन तथा पैकेजिंग से जुड़े कई उपकरण भी बरामद किए गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur illicit liquoorv
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में की गई छापेमारी में 88 लीटर नकली विदेशी शराब के साथ भारी मात्रा में शराब बनाने और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने तुरियाबेड़ा स्थित एक अर्धनिर्मित मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान करीब 70 लीटर तैयार रंगीन नकली विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा दो कार्टन में रखी लगभग 18 लीटर बोतलबंद नकली विदेशी शराब भी जब्त की गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों के सीलिंग कॉर्क, ढक्कन, शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले फ्रंट और रियर लेबल, शराब को रंग और स्वाद देने के लिए इस्तेमाल होने वाला कैरामेल, नकली उत्पाद तैयार करने वाले रसायन तथा पैकेजिंग से जुड़े कई उपकरण भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन सामग्रियों का उपयोग नकली विदेशी शराब तैयार कर उसे असली ब्रांड के रूप में बेचने के लिए किया जा रहा था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि यह अवैध मिनी फैक्ट्री रिफ्यूजी कॉलोनी, संकोसाई रोड नंबर-1 निवासी बिट्टू कुमार महतो द्वारा संचालित की जा रही थी। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत एवं कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध एवं नकली शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Jamshedpur Rail News: RRB परीक्षा के लिए टाटानगर से आरएमपीबी तक चलेगी विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment