
Jamshedpur : शहर में सोमवार को ‘जय-जय’ जन्मदिन उत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन ओल्ड एज होम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निमाई की पाठशाला से जुड़े श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शाम चार बजे से शुरू होकर छह बजे तक चले कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद भक्तिमय वातावरण में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। संकीर्तन के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

jay jay ka janmotsav jamshedpur
आयोजकों ने बताया कि ‘जय-जय’ जन्मदिन उत्सव केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि झारखंड के अन्य जिलों में भी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आशीर्वाद भवन ओल्ड एज होम में रहने वाले वृद्धजनों को उपहार भेंट किए गए और उनके लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिकता के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश देना रहा। इस अवसर पर शहर में पौधरोपण भी किया गया।

