
Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट एएनके के पास मंगलवार को देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा निवासी 27 वर्षीय सागर गोप है।
बताया जा रहा है कि सागर गोप बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद वह ट्रेलर के पिछले दोनों पहियों के बीच फंस गया और वाहन उन्हें करीब 30 से 40 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को रुकवाया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से सागर को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

