Home » Jamshedpur Knife Crime: साकची में युवक पर चापड़ से हमला, चार्जर व नकदी के विवाद में हुई घटना

Jamshedpur Knife Crime: साकची में युवक पर चापड़ से हमला, चार्जर व नकदी के विवाद में हुई घटना

हाल के दिनों में शहर में चाकूबाजी की घटनाओं में हो रहा है इजाफा, लोग दहशत में

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर एक में गुरुवार को सुबह एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के मामा बबन पासवान का कहना है कि बुधवार की देर शाम प्रेम पासवान का उसके पड़ोसी युवक राहुल पासवान से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में प्रेम पासवान ने राहुल पासवान को गाली गलौज की थी। आरोप है की राहुल पासवान ने प्रेम पासवान के घर में घुसकर उसकी मां का चार्जर और नकदी चोरी कर लिया था। इसी को लेकर यह झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े का बदला लेने के लिए राहुल ने गुरुवार की सुबह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर प्रेम पर जानलेवा हमला किया और उसे चापड़ से जख्मी कर दिया है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि हाल ही में शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Read also Jamshedpur Terrorist Activity : इंटरपोल से आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद जमशेदपुर में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

Related Articles

Leave a Comment