Jamshedpur : मानगो के आदर्श नगर में एक घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है। चोरी की यह घटना शुक्रवार को हुई। आदर्श नगर के रहने वाले अंचल रस्तोगी के मकान का ताला तोड़कर चोर 50 लाख रुपए के सोने के जेवरात पार कर ले गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से ही पुलिस को फोन किया। अंचल रस्तोगी की ने बताया कि वह लोग चार दिन पहले ही इस नए मकान में शिफ्ट हुए हैं। वह किसी काम से बाहर गए थे। तो चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी की चाबी प्राप्त कर ली। अलमारी खोलकर चोरों ने अलमारी में रखा 50 लाख रुपये का जेवरात पार कर लिया।
अलमारी में रखे थे मां व पत्नी के जेवरात
अंचल रस्तोगी ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह लगभग 11:00 बजे पत्नी को लेकर डॉक्टर को दिखाने गए थे। तभी यह घटना घटी है। अलमारी में अंचल रस्तोगी की पत्नी के अलावा उनकी मां का भी जेवरात रखा था। चोर दोनों के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
Read Also: Jamshedpur Crime : जुगसलाई बाजार में यूनिक कलेक्शन शोरूम के मालिक पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

