Home » Jamshedpur : मानसून फिर हुआ सक्रिय, 12 घंटे में हुई 35 एमएम बारिश

Jamshedpur : मानसून फिर हुआ सक्रिय, 12 घंटे में हुई 35 एमएम बारिश

Jamshedpur : मानसून में तेजी का सबसे अधिक फायदा किसानाें काे हुआ है।

by Anurag Ranjan
Jharkhand Monsoon Update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में एकबार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से सोमवार दोपहर बाद शहर का तापमान बदला और तेज बारिश हुई। इसका सिलसिला देर रात तक जारी रहा इस दौरान 35 एमएम बारिश रात 8.30 बजे तक दर्ज की गयी। इससे शहर से गुजरने वाली स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटों में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

चालू मानसून सीजन (1 जून से 17 अगस्त 2026 तक) के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे झारखंड में सामान्य (678.3 मिमी) के मुकाबले 558 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 18% कम है। हालांकि, कोल्हान प्रमंडल और आसपास के जिलों में मानसूनी बारिश की स्थिति राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी बेहतर रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में इस अवधि के दौरान कुल 704.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य वर्षापात (726.2 मिमी) के करीब है। इसके साथ ही यह जिला राज्य के उन पांच जिलाें में शामिल हाे गया है जहां अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है।

झारखंड में सर्वाधिक वर्षा वाले शीर्ष 5 जिले

जिले का नामबारिश हुई (MM)बारिश होनी चाहिए (MM)अंतर (%)
पश्चिमी सिंहभूम910.2672.3+35%
सिमडेगा886.4875.3+1%
खूंटी725.1730.1-1%
सरायकेला-खरसावां705.8676.2+4%
पूर्वी सिंहभूम704.4726.2-3%

अगले 24 घंटे बारिश के आसार

माैसम विभाग के रांची केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से माैसम में बदलाव हुआ है। इसकी वजह से तेज बारिश हाे रही है और यह सिलसिला अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा। उन्हाेंने बताया कि इस दाैरान कई जिलाें में तेज हवा भी चलेगी। मानसून में तेजी का सबसे अधिक फायदा किसानाें काे हुआ है। उन्हाेंने इस महीने आगे भी अच्छी बारिश की संभावना जतायी है। इससे तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।

Read Also: Jamshedpur News : मानगो में लचर सफाई व्यवस्था पर खींचतान, नगर विकास जिम्मेदार या स्थानीय निकाय

Related Articles