Home » Jamshedpur News : क्राइम कंट्रोल के लिए जमशेदपुर में लगेंगे 300 सीसीटीवी कैमरे, शहर के इंट्री व एग्जिट रूट को किया जाएगा कवर

Jamshedpur News : क्राइम कंट्रोल के लिए जमशेदपुर में लगेंगे 300 सीसीटीवी कैमरे, शहर के इंट्री व एग्जिट रूट को किया जाएगा कवर

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने लिया फैसला, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के भी दिए निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर क्राइम मीटिंग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में अपराध के ऊपर उठ रहे ग्राफ को कंट्रोल करने की कवायद शुरू हो गई है। यहां पहले से सरकारी और प्राइवेट सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अब पुलिस प्रशासन लौहनगरी में 300 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। यह फैसला एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को मासिक अपराध बैठक में लिया है। इसके अलावा, पुराने केसों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सभी थाना प्रभारियों और अनुसंधान अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह नए केसों में तगड़ी चार्जशीट लगाएं ताकि आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाई जा सके। वह किसी भी तरह छूटने नहीं पाएं।

दुर्गापूजा, कर्मा पूजा और छठ पूजा का त्योहार आने वाला है। इसे लेकर भी इस मीटिंग में प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए तय किया गया है कि शहर के सभी इलाकों में पुलिस गश्त तेज की जाए। सभी थानों में मीटिंग की जाएगी ताकि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की योजना तैयार की जा सके।

शहर में घुसने और भागने वाले बाहरी बदमाशों पर रखी जाएगी नजर

एसएसपी ने बताया कि अभी शहर में जो भी सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनमें चार-पांच खराब हैं। इन सीसीटीवी कैमरों को भी ठीक कराया जाएगा। जो नए कैमरे लगाए जाएंगे वह शहरा के इंट्री और एग्जिट रूट पर लगाए जाएंगे ताकि घटना को अंजाम देने के बाद अगर बदमाश शहर से भागते हैं तो उन्हें ट्रेस किया जा सके। यही नहीं, अगर बाहरी बदमाश शहर में आते हैं तो उन पर भी इन कैमरों के जरिए नजर रखी जा सकती है।

बनेगा नया ट्रैफिक सुरक्षा प्लान

इस अपराध मीटिंग में शहर में बढ़ रहे सड़क हादसों पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही सड़क सुरक्षा पर मीटिंग होगी। इसमें शहर के लिए नया ट्रैफिक सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा।

जेल भेज दिए गए अवैध तस्करी में लिप्त 61 बदमाश

एसएसपी ने बताया कि दो महीने में पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस बीच शहर से 200 किलोग्राम गांजा और 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। यही नहीं, इनकी तस्करी में लिप्त 30 बदमाशों को पकड़ कर जेल भेजा गया है। साथ ही 15 अवैध असलहे पकड़े गए हैं और 31 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया है।
एसएसपी ने बताया कि तकरीबन 7000 लोगों ने एसएसपी ऑफिस और थाना आदि में शिकायत की थी। इनकी 80 फीसदी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। घरेलू झगड़ों के 661 केस आए थे। इनमें से 558 का निपटारा हो चुका है।

Read also Jamshedpur Accident: रोज सड़क हादसों में हो रही मौतों के बाद जागा जिला प्रशासन, फिर खोजे जाएंगे ब्लैक स्पॉट

Related Articles