Home » Jamshedpur News: वीमेंस यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, यूजी व पीजी ऑड सेमेस्टर की मिड टर्म आंतरिक परीक्षाएं 12 से 21 सितंबर तक

Jamshedpur News: वीमेंस यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, यूजी व पीजी ऑड सेमेस्टर की मिड टर्म आंतरिक परीक्षाएं 12 से 21 सितंबर तक

by Mujtaba Haider Rizvi
Women's University Third Convocation 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : वीमेंस यूनिवर्सिटी (जेडब्ल्यूयू) के परीक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न पाठ्यक्रमों का ऑड सेमेस्टर इंटरनल एग्जामिनेशन कैलेंडर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय (सिदगोड़ा कैंपस) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी संबंधित ऑड सेमेस्टर की मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं 12 सितंबर से 21 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि परीक्षाओं के अंक 31 अक्टूबर 2026 से पहले अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएं। परीक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विभागों को सितंबर के तीसरे सप्ताह में आंतरिक परीक्षाएं संपन्न करा लेनी होंगी। परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मूल्यांकन कार्य पूरा कर 31 अक्टूबर 2026 तक आंतरिक अंक जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि ससमय फाइनल परीक्षा परिणाम तैयार किए जा सकें। इस संबंध में अधिक जानकारी और विस्तृत समय-सारणी के लिए छात्राएं अपने संबंधित विभाग या विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकती हैं।

सेमेस्टर अनुसार परीक्षा कार्यक्रम का विवरण

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कैलेंडर में एनईपी , सीबीसीएस व एलओसीएफ तथा एनसीटीई के तहत नियमित और प्रमोटेड छात्राओं के लिए शेड्यूल तय किया गया है:

सेमेस्टर I:

यूजी (सत्र 2026-30): बीए, बीएससी, बीकॉम और बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)

यूजी वोकेशनल (सत्र 2026-29): बीसीए, बीबीए, सीएनडी, बायोटेक्नोलॉजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार

एनसीटीई (सत्र 2026-28): बीएड व बीपीएड

पीजी (सत्र 2026-27 व 2026-28): एमए, एमएससी, एमकॉम (एनईपी न्यू) तथा वोकेशनल कोर्सेज (एमसीए, एमबीए, एमएलआईएससी, योग, बायोटेक्नोलॉजी) और एमएड (सत्र 2025-27)।

सेमेस्टर III:

यूजी (सत्र 2025-29 व 2025-28): बीए, बीएससी, बीकॉम एवं सभी वोकेशनल कोर्सेज।

एनसीटीई (सत्र 2025-27): बीएड व बीपीएड

पीजी (सत्र 2025-27): एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएड तथा वोकेशनल पाठ्यक्रम।

सेमेस्टर V:

यूजी (सत्र 2024-28 व 2024-27): बीए, बीएससी, बीकॉम एवं वोकेशनल (बीसीए, बीबीए, बायोटेक आदि)।

सेमेस्टर VII:

यूजी (सत्र 2023-27): चार वर्षीय एनईपी रेगुलेशन के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम की छात्राएं।

Related Articles