Home » Jamshedpur News: बर्मामाइंस में युवती को जबरन बैठाया अपनी मोटरसाइकिल पर, की छेड़छाड़, भेजा गया जेल

Jamshedpur News: बर्मामाइंस में युवती को जबरन बैठाया अपनी मोटरसाइकिल पर, की छेड़छाड़, भेजा गया जेल

किशोरी ने अपने घर जाकर अपने पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद किशोरी के पिता मंगलवार की शाम थाने पहुंचे।

by Mujtaba Haider Rizvi
burmamains ps
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लेड कंपनी के गेट के पास एक बड़ी घटना सामने आई है। जुगसलाई के रहने वाले एक युवक ने वहां से गुजर रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और जबरन उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। किशोरी का शोर गुल सुन कर इलाके के लोग आए और किशोरी को युवक के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है किकिशोरी ने अपने घर जाकर अपने पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद किशोरी के पिता मंगलवार की शाम थाने पहुंचे।  पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी और आवेदन लिख कर कार्रवाई की मांग की। किशोरी के पिता का आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

घटना की जानकारी मिलने पर बर्मामाइंस थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के नूर मस्जिद पानी टंकी के पास स्थित इसरायल के घर पर दबिश दी। पुलिस ने जुगसलाई पुलिस की मदद से यह छापेमारी की। छापेमारी होते ही इसरायल अंसारी घर से भाग निकला। मगर, पुलिस कर्मियों ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया।

पुलिस ने इसरायल को गिरफ्तार कर लिया है। लिखा- पढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में इसरायल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ रहा है।

Read also Jamshedpur Eid Milad-un-Nabi : पूरी शान व शौकत के साथ निकला जुलूस, ‘सरकार की आमद मरहबा…’ के नारों से गूंजा शहर

Related Articles