Home » Jamshedpur News: सिर पर लकड़ी लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे झामुमो कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर बनाई चाय

Jamshedpur News: सिर पर लकड़ी लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे झामुमो कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर बनाई चाय

रसोई गैस की किल्लत व कीमत बढ़ने पर झामुमो ने जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : देश में चल रही रसोई गैस की किल्लत और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के खिलाफ झामुमो के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमशेदपुर में डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। झामुमो के कार्यकर्ता सिर पर लकड़ी लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की संख्या अधिक है। यह प्रदर्शनकारी पुराना कोर्ट गोल चक्कर होते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे हैं।

Oplus_16908288

प्रदर्शन करने वाले झामुमो कार्यकर्ता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास भी रुके और वहां नारेबाजी की। उसके बाद डीसी ऑफिस पहुंचे। डीसी ऑफिस पर सभी कार्यकर्ता एक दिवसीय धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन कारियों के इस जुलूस में लोग तरह-तरह के बैनर पोस्टर लिए हुए थे। इन पर महंगाई को लेकर नारे लिखे हुए थे। किसी पोस्टर में लिखा हुआ है कि देश में गैस की किल्लत क्यों हो रही है। सभी नागरिकों को गैस सिलेंडर लेने का अधिकार है। किसी पोस्टर में लिखा हुआ है कि देश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है।

आम आदमी की कमर टूट चुकी है। केंद्र सरकार क्या कर रही है। गौरतलब है कि झामुमो ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था और इसी को लेकर यह प्रदर्शन हो रहा है। झामुमो नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन के बाद धरना दिया जा रहा है और डीसी के जरिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंप कर महंगाई कम करने, गैस सिलेंडर की सप्लाई बढ़ाने और गैस सिलेंडर के दाम पूर्ववत रखने की मांग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment