Home » Jamshedpur News : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को दिया गया एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Jamshedpur News : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को दिया गया एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Jamshedpur News : प्रशिक्षण में आग बुझाने के लिए स्टार्वेशन, स्मूथरिंग और कूलिंग जैसी विधियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा सीढ़ी को दीवार के सहारे सुरक्षित तरीके से लगाने, उस पर चढ़ने और उतरने की व्यवहारिक जानकारी भी दी गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur MDDTI Railway Employees Disaster Management Training
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई), टाटानगर के संगम ऑडिटोरियम में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रेलवे के कमर्शियल, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग, लोको शेड और मेडिकल विभागों के कुल 73 रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य कुमार ने अतिथि व्याख्याता के रूप में रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक साथ कई स्थानों पर आग लगने की स्थिति में दमकल कर्मियों का हर जगह तत्काल पहुंच पाना संभव नहीं होता। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को आग से बचाव और प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी होना जरूरी है।

प्रशिक्षण में आग बुझाने के लिए स्टार्वेशन, स्मूथरिंग और कूलिंग जैसी विधियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा सीढ़ी को दीवार के सहारे सुरक्षित तरीके से लगाने, उस पर चढ़ने और उतरने की व्यवहारिक जानकारी भी दी गई। सीढ़ी की मजबूती की जांच तथा रस्सियों के सुरक्षित रखरखाव के संबंध में भी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।

डिजिटल माध्यम से सांप के काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन के उपाय बताए गए। डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह ने फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल का मॉक ड्रिल कराया। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा, एलपीजी गैस लीकेज की स्थिति में आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित सभी रेलकर्मियों से फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे तत्काल और सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य कर सकें।

Read Also: Jamshedpur News : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर में बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Related Articles