Home » Jamshedpur News : तुड़ियाबेड़ा में हथियारबंद युवकों ने हमला कर फैलाई दहशत, तीन घायलों में एक की हालत नाजुक

Jamshedpur News : तुड़ियाबेड़ा में हथियारबंद युवकों ने हमला कर फैलाई दहशत, तीन घायलों में एक की हालत नाजुक

गणेश विसर्जन विवाद फिर भड़का, पुलिस तैनात

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुड़ियाबेड़ा में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ विवाद शनिवार को एक बार फिर भड़क गया। देखते ही देखते हथियारबंद 50 युवक मौके पर पहुंचे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए और फिर दोनों पक्षों में घमासान की लड़ाई हुई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तुड़ियाबेड़ा में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर शनिवार को कुछ युवक दोबारा तुड़ियाबेड़ा पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

घटना में एक पक्ष के राहुल और धीरज नामक दो युवकों को चोट लगी है। वहीं, दूसरे पक्ष यानी तुड़ियाबेड़ा के ग्रामीणों की ओर से छोटू रजक के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

मारपीट की सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि राहुल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि शुक्रवार को हुए विवाद को लेकर शनिवार को दोबारा मारपीट हुई। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से घटना को लेकर मौके पर कोई व्यक्ति बयान देने के लिए मौजूद नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Read also – Jamshedpur JMM Protest: एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, मानगो में भी प्रदर्शन

Related Articles