Home » Jamshedpur Education: जमशेदपुर का वर्कर्स कॉलेज हुआ जर्जर, मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से बाल-बाल बचे छात्र

Jamshedpur Education: जमशेदपुर का वर्कर्स कॉलेज हुआ जर्जर, मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से बाल-बाल बचे छात्र

घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डर के कारण छात्र इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए पढ़ाई भी बाधित हो गई। छात्रों और कर्मचारियों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
workers college news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ‘A ब्लॉक’ के मुख्य प्रवेश द्वार का भारी छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। उस समय कॉलेज में कक्षाएं चल रही थीं और गेट के पास छात्रों की आवाजाही भी जारी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छज्जा गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को लगा जैसे कोई विस्फोट हुआ हो। राहत की बात यह रही कि गिरते वक्त उसके ठीक नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कई छात्र कुछ इंच की दूरी से बच गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची।

घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डर के कारण छात्र इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए पढ़ाई भी बाधित हो गई। छात्रों और कर्मचारियों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छज्जा काफी समय से जर्जर था और उससे प्लास्टर भी झड़ रहा था, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। यह कॉलेज का मुख्य रास्ता है, जहां से हर दिन सैकड़ों छात्र गुजरते हैं, ऐसे में समय रहते मरम्मत न कराना बड़ा खतरा साबित हो सकता था।

कॉलेज प्रबंधन ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि अब पुराने भवनों और छज्जों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाएगा। साथ ही, खतरनाक हिस्सों को घेरकर जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही गई है। इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक पूरे भवन का स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं होता, तब तक जोखिम वाले हिस्सों को बंद रखा जाए।

Read also Seraikela News: आदित्यपुर में 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Related Articles