Home » Jamshedpur Crime: बागबेड़ा में एक व्यक्ति से मांगी गई 5 लाख रुपये की रंगदारी, FIR दर्ज

Jamshedpur Crime: बागबेड़ा में एक व्यक्ति से मांगी गई 5 लाख रुपये की रंगदारी, FIR दर्ज

पहले तो यह जांच होगी कि जिस जमीन का मामला है उसका असली मालिक कौन है। सोनाराम बास्के के पास जमीन के कागजात हैं या नहीं।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा में एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित व्यक्ति सोनाराम बास्के के आवेदन पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सोनाराम बास्के परसूडीह थाना क्षेत्र के करनडीह के रहने वाले हैं। उनकी जमीन घाघीडीह में है। बताते हैं कि सोनाराम बास्के घाघीडीह में अपनी जमीन पर निर्माण करने पहुंचे थे। तभी वहां छोटे सोरेन और रिचर्ड पूर्ति पहुंच गए। सोनाराम बास्के का आरोप है कि छोटे सोरेन और रिचर्ड पूर्ति में उनसे कहा कि वह जमीन पर तब तक काम नहीं करने देंगे। जब तक उन्हें 5 लाख रुपये की रंगदारी नहीं मिल जाएगी।

जमीन के मालिकाना स्वरूप की जांच कर रही पुलिस

सोनाराम बास्के का कहना है कि पहले भी वह इस जमीन पर निर्माण के बदले 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग चुके हैं। सोनाराम बास्के के आवेदन पर बागबेड़ा थाने में छोटे सोरेन और रिचर्ड पूर्ति के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा लगभग दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बागबेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पहले तो यह जांच होगी कि जिस जमीन का मामला है उसका असली मालिक कौन है। सोनाराम बास्के के पास जमीन के कागजात हैं या नहीं। सोनाराम बास्के से जमीन के कागजात दिखाने को कहा गया है। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

Read also –Jamshedpur Pardih Accident : पारडीह चौक पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Related Articles