Home » Jamtara Accident: जामताड़ा में बड़ा हादसा,​नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गए तीन मासूम,परिजनों में मची चीख-पुकार

Jamtara Accident: जामताड़ा में बड़ा हादसा,​नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गए तीन मासूम,परिजनों में मची चीख-पुकार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​जामताड़ा: ​मंगलवार का दिन जामताड़ा जिले के चेंगायडीह गांव के लिए ब्लैक डे साबित हुआ। गांव के तीन मासूम बच्चों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

​खेल-खेल में गहरे पानी में चले गए मासूम

जानकारी के अनुसार, गांव के तीन छोटे दोस्त-आर्यन अंसारी 5 वर्ष, नासिर अंसारी 6 वर्ष और अमर सोहेल 6 वर्ष अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गए थे। खेलते-खेलते तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। जब काफी देर तक बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। तालाब के पास पहुंचने पर बच्चों के डूबने की बात सामने आई।

Jamtara Accident three children drown

​अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें

​ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में छलांग लगाकर तीनों बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। एक ही गांव के तीन मासूमों का शव जैसे ही पानी से बाहर आया, गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच में जुट गई है।

Read Also: Jamtara Bolero Accident : तीखे मोड़ पर मवेशी लदा बोलेरो पलटा, दो लोगों की मौत; तीन बैलों ने भी दम तोड़ा

Related Articles

Leave a Comment