Home » Jamshedpur Rail News : चक्रधरपुर रेल मंडल में आधुनिकीकरण का असर, मौर्या-इस्पात समेत कई ट्रेनें रद्द और कुछ के बदले मार्ग

Jamshedpur Rail News : चक्रधरपुर रेल मंडल में आधुनिकीकरण का असर, मौर्या-इस्पात समेत कई ट्रेनें रद्द और कुछ के बदले मार्ग

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल मंडल में संरक्षा से जुड़े आधुनिकीकरण कार्यों के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) 22, 24 और 26 सितंबर को तथा जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18310) 25, 27 और 29 सितंबर को रद्द रहेगी। हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 25, 27, 29 सितंबर तथा 1 और 2 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसकी वापसी सेवा 26, 28, 30 सितंबर तथा 2 और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस 26, 28 और 30 सितंबर को तथा वापसी में 27, 29 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी। गोरखपुर-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस 1 अक्टूबर, संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस 3 अक्टूबर और पुरी-हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

वहीं, 27 सितंबर को नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (20818) गोमो-पुरुलिया-राउरकेला के बजाय गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक होकर कटक पहुंचेगी। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) टाटानगर-राउरकेला के बजाय कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड होकर चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले एनटीईएस या आधिकारिक रेलवे पूछताछ सेवा से अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

Read also – Mango Gandhi Maidan: गांधी मैदान की बदहाली पर भड़के विधायक सरयू राय, कूड़े और निगम की गाड़ियों को लेकर जताई नाराजगी

Related Articles

Leave a Comment