
घाटशिला : मऊभंडार ओपी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की।
शुक्रवार को टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए आरोपी गुड्डू अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर करीब एक वर्ष से नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, नाबालिगों से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।

