Home » Jharkhand News: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए फिर खुला झारखंड E-Kalyan पोर्टल, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

Jharkhand News: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए फिर खुला झारखंड E-Kalyan पोर्टल, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

by Kanchan Kumar
Jharkhand e Kalyan Scholarship
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : अगर आप झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति या पिछड़े वर्ग के छात्र हैं और किसी वजह से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार के कल्याण विभाग ने e-Kalyan पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया है। ​इस फैसले से सत्र 2025-26 और 2026-27 के उन हजारों विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा, जो पिछली बार आवेदन करने से वंचित रह गए थे।

बरतें ये सावधानी

आवेदन भरते समय अपना नाम, जाति, बैंक खाता और शैक्षणिक जानकारी बिल्कुल सटीक भरें। फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंटआउट संभाल कर रखें। ​पिछली बार छूट गए पात्र विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें।

शैक्षणिक संस्थानों को भी पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल समय रहते अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। फॉर्म जमा होने के बाद पहले आपके संस्थान के नोडल अधिकारी और फिर जिला कल्याण पदाधिकारी के स्तर पर जांच की जाएगी।

2025-26 के विद्यार्थियों के लिए फिर मौका

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2026
2026-27 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया
छात्रों का ऑनलाइन आवेदन: 25 अगस्त 2026 से
निर्धारित आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026

Related Articles