
Ghatshila : सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स वीक आगाज 2026 के दूसरे दिन नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने एक्सटेम्पोर, म्यूजिकल चेयर और चेस चैंपियनशिप समेत कई प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास, तर्क क्षमता और आत्मअभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। वहीं म्यूजिकल चेयर में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच आपसी मेल-जोल बढ़ाने और नए वातावरण में उनकी झिझक दूर करने का प्रयास किया गया।
चेस चैंपियनशिप में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा सेमेस्टर-1 के कन्हाई मजुमदार विजेता बने, जबकि मेकेनिकल इंजीनियरिंग सेमेस्टर-1 की बायला मार्डी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने फ्रेशर्स वीक के दौरान भी नियमित कक्षाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। इसी कारण गतिविधियों के समय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि नवप्रवेशित विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ जल्द से जल्द विश्वविद्यालय के नए वातावरण में घुल-मिल सकें।

