Home » Ghatshila News: पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, वाहन जब्त

Ghatshila News: पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, वाहन जब्त

मुसाबनी-डुमरिया मुख्य मार्ग पर राय पहाड़ी के समीप हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

by The Photon News Desk
Ghatshila pickup van accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

Ghatshila: मुसाबनी-डुमरिया मुख्य मार्ग स्थित राय पहाड़ी के समीप गुरुवार को पिकअप वैन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तपन बनर्जी (55) की इलाज के दौरान केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। मृतक घाटशिला के गोपालपुर, विद्या मंदिर के समीप के निवासी थे। हादसे के बाद पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया था।

जानकारी के अनुसार, तपन बनर्जी मोटरसाइकिल संख्या JH 05 BH 1793 से जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत अवस्था में गिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें केंदाडीह सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और फरार वाहन की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को बरामद कर लिया है। वाहन का नंबर WB 33 C 6418 बताया गया है। हालांकि, चालक घटना के बाद से फरार है।

मृतक का शव फिलहाल घाटशिला मंडल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के अनुसार, तपन बनर्जी का एक बेटा पुणे में पढ़ाई करता है, जबकि उनकी पत्नी घाटशिला स्थित विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षिका हैं।

Read Also: Ghatshila News : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, नदी का जलस्तर देखने के दौरान हुआ था हादसा 

Related Articles