Home » Jamshedpur Crime News : बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर हुआ बवाल

Jamshedpur Crime News : बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर हुआ बवाल

एक ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल, गंभीर रूप से जख्मी स्थानीय महिला को इलाज के लिए एमजीएम में कराया गया भर्ती, पुलिस ने 12 संदिग्धों को लिया हिरासत में

by Mujtaba Haider Rizvi
sidgora babudih
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह में बुधवार देर रात जमकर बवाल हुआ। यहां मनसा पूजा में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गाड़ी का शीशा टूट गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने एक स्थानीय महिला के साथ मारपीट की।

महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना में लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए क्यूआरटी तैनात कर दी गई है। घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

पुलिस के वीडियो बनाने पर भड़के लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात बाबूडीह में मनसा पूजा चल रही थी। तभी पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिसकर्मियों का कहना है कि इलाके के ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। इससे वह सो नहीं पा रहे हैं। इसके बाद पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने पहुंचते ही डीजे बंद करने को कहा। सभी लोग डीजे बंद करने में जुटे हुए थे। तभी पुलिस कर्मी वीडियो बनाने लगे। एक महिला ने वीडियो बनाने का विरोध किया, तो पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला का बाल पकड़ कर उसे लात घूसों से पीटा गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस की दो गाड़ियां पहुंचने पर फिर हुआ पथराव

उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि जब यह घटना घटी तो मौके पर तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए और थोड़ी देर बाद पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि फिर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। सिदगोड़ा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read also Jamshedpur Crime News : बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर हुआ बवाल

Related Articles