Home » Jamshedpur Crime: एक बच्चे के पिता को तीन बच्चों की मां से हुआ प्यार, थोड़ा अनबन होने पर प्रेमी ने गला काटकर किया खुदकुशी का प्रयास

Jamshedpur Crime: एक बच्चे के पिता को तीन बच्चों की मां से हुआ प्यार, थोड़ा अनबन होने पर प्रेमी ने गला काटकर किया खुदकुशी का प्रयास

by Kanchan Kumar
Jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। एक बच्चे के पिता को तीन बच्चों की मां से प्रेम संबंध चल रहा था। लेकिन किसी बात को लेकर थोड़ा अनबन हुआ। फिर प्रेमी ने अपना गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसने अपने गले पर ब्लेड मारकर अपनी जान देने की कोशिश की। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ​घायल की पहचान परसुडीह (राहरगोड़ा) निवासी 37 वर्षीय जोबा मार्डी के रूप में हुई है, जो टाटा मोटर्स में स्थायी कर्मचारी है।

​दो बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां के बीच था अफेयर

पुलिस जांच में पता चला है कि तलाकशुदा जोबा मार्डी जिसका एक बच्चा है, का लुपुंगडीह निवासी तीन बच्चों की मां से पिछले दो सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन महिला के पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चे होने की वजह से मामला अटक गया। कुछ समय तक दोनों एक साथ भी रहे थे।

​फोन पर कहासुनी के बाद आत्मघाती कदम

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। जोबा का आरोप है कि महिला की बातों से उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसी मानसिक तनाव में आकर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। गोविंदपुर पुलिस अब घायल युवक के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। विवाद की असली वजह जानने के लिए पुलिस जल्द ही संबंधित महिला और आसपास के लोगों से पूछताछ करेगी, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Read Also: Jamshedpur Theft : कपाली में घर का ताला तोड़कर चोरी, हजारों के सामान पर हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles