Jamshedpur : दुर्गापूजा पर्व के मद्देनज़र उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर शहर के विभिन्न पंडालों में अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंडाल आयोजकों और श्रद्धालुओं को आग लगने की स्थिति में त्वरित फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher) का सही उपयोग और बचाव उपायों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने पंडालों में बालू (Sand), पानी की बाल्टियाँ (Water Buckets) और अन्य सुरक्षा उपकरण रखना अनिवार्य करने की सलाह दी। साथ ही बिजली के तार (Electric Wires) और सजावट सामग्री सुरक्षित रखने तथा गैस सिलिंडर या ज्वलनशील वस्तुओं के प्रयोग से परहेज करने पर जोर दिया गया।
यह अभियान कदमा, सोनारी, टेल्को और बिरसानगर के कुल 13 पंडालों में आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग ने आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। यह पहल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

