Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में अवैध पार्किंग पर बड़ा एक्शन, पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर 45 वाहन चालकों से वसूला गया 2.5 लाख जुर्माना

Jamshedpur News : जमशेदपुर में अवैध पार्किंग पर बड़ा एक्शन, पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर 45 वाहन चालकों से वसूला गया 2.5 लाख जुर्माना

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: पारडीह से बालिगुमा के बीच नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। डीसी राजीव रंजन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में सड़क किनारे और हाईवे क्षेत्र में अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी और डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में चले अभियान में रोड सेफ्टी टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने हाईवे पर नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए गए वाहनों की जांच की और संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

अभियान के दौरान 45 वाहन संचालकों से 2.5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन के अनुसार, हाईवे और प्रमुख सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और नेशनल हाईवे या सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन नहीं खड़ा करने की अपील की गई।

Read also – Missing Girl Case : 2018 से लापता किशोरी मामले में मुख्य आरोपी का सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट संदिग्ध

Related Articles

Leave a Comment