Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में तड़ीपार अपराधी दाना गिरफ्तार, सीतारामडेरा ब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा

Jamshedpur News : जमशेदपुर में तड़ीपार अपराधी दाना गिरफ्तार, सीतारामडेरा ब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, राजकुमार सिंह उर्फ दाना सोनारी के निर्मल नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
dana arrested jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : तड़ीपार किए गए अपराधी राजकुमार सिंह उर्फ दाना को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई की गई थी, इसके बावजूद वह चोरी-छिपे शहर में आता-जाता था।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सूचना मिली कि दाना काशीडीह इलाके में कुछ साथियों के साथ मौजूद है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई। साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीतारामडेरा ब्रिज के पास दबिश दी और दाना को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, राजकुमार सिंह उर्फ दाना सोनारी के निर्मल नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार उसने अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि जिला तड़ीपार होने के बाद भी वह चोरी-छिपे जमशेदपुर आता-जाता था। पुलिस अब उसके साथियों और तड़ीपार अवधि के दौरान शहर में उसकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।

Read also Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता पर SSP की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment