Home » Jamshedpur News : मानगो में स्मार्ट मीटर के विरोध में जनता लामबंद, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि ने 72 घंटे में हटाने का दिया अल्टीमेटम

Jamshedpur News : मानगो में स्मार्ट मीटर के विरोध में जनता लामबंद, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि ने 72 घंटे में हटाने का दिया अल्टीमेटम

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में स्मार्ट मीटर ( प्री पेड मीटर) का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। यहां स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी की वजह से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बिजली विभाग के जीएम को शिकायती पत्र सौंपा और स्मार्ट मीटर हटाने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

इस मौके पर पप्पू सिंह ने साफ कहा कि अगर 72 घंटे के भीतर स्मार्ट मीटर नहीं हटे, तो जनता सड़क पर उतर कर बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।पप्पू सिंह ने इल्ज़ाम लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद मानगो के सैकड़ों परिवारों के बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं। इसकी वजह से लोग आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर फौरन हटाकर पुराने एनालॉग मीटर बहाल किए जाएं।

अन्यथा, आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित उपभोक्ता भी मौजूद रहे। मौके पर मुकेश सिंह, रौनक़, नीरज सिंह, बाला प्रसाद, ममता सिंह, अमृता मिश्रा, राजू सिंह, वीरू सिंह, वैभव सिंह, मंटू शर्मा, लालू गौड़, आज़ाद सिंह, छोटू कुमार, राजदीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। अब सबकी निगाहें विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं।

Read also – Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles