Home » Jharkhand News: बेटी की मौत के बाद मंत्री दीपिका के आवास पर सन्नाटा, सांत्वना देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन व कल्पना

Jharkhand News: बेटी की मौत के बाद मंत्री दीपिका के आवास पर सन्नाटा, सांत्वना देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन व कल्पना

by Kanchan Kumar
मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा की मौत से घर में मातम, CM हेमंत सोरेन ने पहुंचकर जताया शोक
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: राजधानी रांची के स्मार्ट सिटी स्थित ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के सरकारी बंगले पर गुरुवार को अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर के आंगन में हर दिन समर्थकों की चहल-पहल और सियासी सुगबुगाहट होती थी, वहां आज हर किसी का दिल भारी था। 18 साल की बेटी तृषा सिंह को एक हादसे में खो देने का गम पूरे घर पर छाया हुआ है। मां दीपिका पांडे सिंह गहरे सदमे में हैं और रिश्तेदार-शुभचिंतक उन्हें लगातार ढांढस बंधा रहे हैं।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा की मौत से घर में मातम, CM हेमंत सोरेन ने पहुंचकर जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन खुद मंत्री दीपिका पांडे सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और प्रशासनिक अमला मंत्री के साथ खड़ा दिखा। मुख्य सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी तदाशा मिश्रा समेत कई बड़े अफसरों ने घर पहुंचकर संवेदनाएं जताईं।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, सांसद महुआ माजी, मंत्री इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश ठाकुर और अनूप सिंह समेत पक्ष-विपक्ष के कई बड़े चेहरे परिवार को संभालने वहां मौजूद रहे। ​घर पहुंच रहा है पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई का इंतजार

12वीं में पढ़ने वाली मासूम तृषा अपने दोस्तों संग बाहर निकली थी, जब उनकी तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे ने चार घरों के चिराग बुझा दिए। अब रांची में रोते-बिलखते परिजन तृषा के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसे अंतिम विदाई दी जा सके। उसकी बड़ी बहन भी ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Read Also:Jamshedpur Accident : मंत्री दीपिका की बेटी की मौत पर शोक में डूबा परिवार, विधायक संजीव सरदार, सरयू राय और मेयर सुधा गुप्ता ने जताई संवेदना 

Related Articles