Home » IPS-Officers-Promotion-Jharkhand : झारखंड के 16 सीनियर IPS अधिकारियों को शीघ्र मिलेगी पदोन्नति

IPS-Officers-Promotion-Jharkhand : झारखंड के 16 सीनियर IPS अधिकारियों को शीघ्र मिलेगी पदोन्नति

by Anand Mishra
Jharkhand IPS Officers Promotion
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड पुलिस महकमे में नए साल की शुरुआत से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। राज्य सरकार ने कुल 16 वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को विभिन्न रैंकों में पदोन्नति देने का फैसला कर लिया है। इन पदोन्नतियों से पुलिस बल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG), पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) और सीनियर सेलेक्शन ग्रेड के पदों पर नई नियुक्तियां होंगी तथा राज्य में पुलिस अधीक्षक (SP) रैंक के अधिकारियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

प्रमोशन प्रस्ताव को दिया गया अंतिम रूप

पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि पदोन्नति प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। कुछ अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण परफॉर्मा पदोन्नति दी जाएगी जबकि एक अधिकारी की पदोन्नति उनके वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (एसीआर) पूरा होने के बाद प्रभावी होगी।

जमशेदपुर में SSP रहे एम तमिलवानन को IG रैंक में परफॉर्मा प्रमोशन

2001 बैच के मनोज कौशिक को आईजी से एडीजी रैंक में पदोन्नति मिलेगी। वे वर्तमान में IG (CID) तथा रांची जोनल आईजी के प्रभार में हैं। 2008 बैच के अनीश गुप्ता, एम. तमिलवानन और अजय लिंडा डीआईजी से आईजी रैंक में प्रोन्नत होंगे जिसमें अनीश गुप्ता और एम. तमिलवानन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के कारण परफॉर्मा पदोन्नति दी जाएगी।

जमशेदपुर के पूर्व SSP किशोर कौशल समेत छह SP बनेंगे DIG

इसी तरह 2012 बैच के किशोर कौशल, अखिलेश बी. वरियर, अंजनी कुमार झा, मो. अर्शी, आनंद प्रकाश तथा 2010 बैच की कुसुम पुनिया को एसपी से डीआईजी रैंक में पदोन्नति मिलेगी। अखिलेश बी. वरियर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के कारण परफॉर्मा पदोन्नति जबकि कुसुम पुनिया को एसीआर पूरा होने के दो वर्ष बाद पदोन्नति दी जाएगी।

ग्रेड वन के लिए इन अधिकारियों के नामों की अनुशंसा

2013 बैच के हुरदीप पी. जनार्दनन, निधि द्विवेदी, अंशुमन कुमार, प्रशांत आनंद, हरिलाल चौहान और प्रियंका मीणा को सीनियर सेलेक्शन ग्रेड देने की अनुशंसा की गई है। पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि ये पदोन्नतियां लंबे समय से रुकी हुई थीं और इनसे वरिष्ठ स्तर पर रिक्तियों की भरपाई होगी जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता में सुधार आएगा तथा संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

Related Articles