
Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र के डोमजुड़ी, कुलडीहा और बागमारा समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां मनसा पूजा समारोह में विधायक संजीव सरदार मंगलवार को शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से मां मनसा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
डोमजुड़ी में आयोजित मां मनसा पूजा में शामिल होकर विधायक ने क्षेत्र की खुशहाली और सभी परिवारों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने कुलडीहा स्थित कोचा-कुली मंदिर में आयोजित पूजा में भी हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के साथ मां मनसा की आराधना की।
वहीं, बागमारा ग्राम निवासी प्रसंजीत दास के आवास पर आयोजित मां मनसा पूजा में भी विधायक संजीव सरदार पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्रवासियों के लिए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं और आस्था हमारी पहचान हैं और इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक ने मां मनसा से पोटका विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

