Home » Jharkhand Secretariat : मानव श्रृंखला के बाद सचिवालय कर्मियों का आंदोलन तेज, 6 से 12 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

Jharkhand Secretariat : मानव श्रृंखला के बाद सचिवालय कर्मियों का आंदोलन तेज, 6 से 12 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया। संघ ने इसे चरणबद्ध आंदोलन के पहले चरण का दूसरा कार्यक्रम बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मियों ने इसमें भाग लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।

संघ ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से चलाया जा रहा है तथा इससे सरकारी कामकाज प्रभावित नहीं होगा। सभी कर्मचारी नियमित रूप से अपने कार्यालयीन दायित्वों का निर्वहन करते हुए आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
संघ की प्रमुख मांगों में सचिवालय सेवा के हितों के प्रतिकूल प्रस्तावित निर्णयों को वापस लेना, संकल्प संख्या-3286 का प्रभावी क्रियान्वयन, संयुक्त सचिव एवं उप सचिव के पर्याप्त पदों का सृजन, लंबित प्रोन्नतियों का शीघ्र निष्पादन तथा सचिवालय सेवा से जुड़े नीतिगत निर्णयों में संघ का पक्ष सुनना शामिल है।

संघ का कहना है कि इन मांगों को लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के समक्ष कई बार ज्ञापन और वार्ता के माध्यम से समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी कारण चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है।
संघ ने घोषणा की कि आंदोलन के अगले चरण में 6 से 12 अगस्त तक सभी सचिवालय कर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगाकर नियमित कार्यालयीन कार्य करेंगे। साथ ही सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे कलमबंद आंदोलन, सामूहिक अवकाश और आवश्यकता पड़ने पर हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

Read Also- Deoghar News: 3D एनिमेशन से युवाओं को दिखा रहे भगवान शिव से जुड़ी कथाएं, जगा रहे धर्म-संस्कृति का क्रेज

Related Articles

Leave a Comment