Home » Jharkhand Job Alert : झारखंड खेल प्राधिकरण ने निकाली हेड कोच, मसाजर, फिजियोथेरेपिस्ट समेत अन्य पदों पर भर्ती, जानें-आवेदन की तिथि व योग्यता

Jharkhand Job Alert : झारखंड खेल प्राधिकरण ने निकाली हेड कोच, मसाजर, फिजियोथेरेपिस्ट समेत अन्य पदों पर भर्ती, जानें-आवेदन की तिथि व योग्यता

by Anand Mishra
Jharkhand Job Alert
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड खेल प्राधिकरण की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), झारखंड में संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने विभिन्न संविदात्मक पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। बता दें कि इन पदों पर कला- संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत इन पदों पर भर्ती की जाएगी।

कुल रिक्तियां व योग्यता

प्राधिकरण की ओर से इस विज्ञापन के तहत हेड कोच, कोच, असिस्टेंट कोच, मसाजर, फिजियोथेरेपिस्ट, वार्डन और न्यूट्रिशियनिस्ट के पदो पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर रिक्तियों की कुल संख्या 49 है। इनमें हेड कोच के 8 पद हैं, इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 40 से 65 वर्ष तय की गई है, जिसमें हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती शामिल हैं। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों का मानदेय प्रति माह 1 लाख रुपये होगा।

कोच के रिक्त पदों की संख्या 9 है। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है और मासिक मानदेय 70 हजार रुपये होगा। इसी तरह असिस्टेंट कोच के रिक्त पदों की संख्या 5 है। इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष व प्रतिमाह मानदेय 40 हजार रुपये है। इसके अलावा मसाजर के 9 पद, फिजियोथेरेपिस्ट के 7 पद, वार्डन के 11 पद और न्यूट्रिशनिस्ट के 4 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 से 55 वर्ष तक निर्धारित की गई है और मानदेय 25 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तय किया गया है।

आवेदन व विस्तृत जानकारी

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन एवं योग्यता आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी झारखंड खेल प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलाव जानकारी विभागीय ई-मेल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Comment