
रांची : झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने तीन अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार सौरभ प्रसाद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गढ़वा का तबादला कर उन्हें जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रामगढ़ बनाया गया है।
रजत अनुप कच्छप, जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें प्राचार्य, प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान, हजारीबाग के पद पर नियुक्त किJharkhand News, Panchayati Raj Department, Transfer Posting, District Panchayat Raj Officer, Ranchi, Ramgarh, Garhwa, Hazaribagh, Government Order, Administrative Reshuffleया गया है। वे अपने नियमित कार्यों के साथ जिला पंचायत राज पदाधिकारी, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
वहीं पानाभ रंजन, प्राचार्य, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल (रांची) का तबादला कर उन्हें जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। विभागीय मंत्री की स्वीकृति के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है।
Read Also: *PM ने फिर किया युवाओं को संबोधित, जंतर-मंतर पर इस्तेमाल हुई भाषा पर क्या कहा*


