Home » Jharkhand IAS Officers : प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने गुजरात जाएंगे दो आईएएस अधिकारी

Jharkhand IAS Officers : प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने गुजरात जाएंगे दो आईएएस अधिकारी

by Nikhil Kumar
Jharkhand Project Bhawan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारी विप्रा भाल और मनोज कुमार 21 से 25 सितंबर तक गुजरात के केवड़िया में आयोजित मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने दोनों अधिकारियों को प्रशिक्षण में शामिल होने की अनुमति दे दी है। यह प्रशिक्षण स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशासनिक नेतृत्व, प्रबंधन, सुशासन और विकास से जुड़े विषयों पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विप्रा भाल वर्तमान में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव हैं, जबकि मनोज कुमार ग्रामीण विकास विभाग के सचिव हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यक्षमता और नेतृत्व कौशल को बेहतर बनाना है।

Related Articles