
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को रांची में भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र सड़कों पर उतरे और 500 मीटर लंबा विशाल तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया। इस क्रम में ‘भारत माता की जय, बंदे मातरम’ जैसे नारे गूंजते रहे।
मानसून सत्र से ठीक पहले सरकार को बड़ा संदेश
गुरुवार से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सत्र की पूर्व संध्या पर निकाले गए इस विशाल जुलूस को सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। भीगते हुए एवं सड़कों पर उत्साह के साथ प्रदर्शन तथा नारेबाजी ने साफ कर दिया है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनकी मांगों से संबंधी आवाज विधानसभा में भी सुनाई देगी।

झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी सर्वदलीय बैठक में छात्रों का मुद्दा उठा चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से भी वार्ता की पेशकश की गई है। लेकिन कुछ शर्तों के कारण वार्ता को लेकर बात नहीं बन सकी है।
छात्रों की प्रमुख मांगें
जेपीएससी- जेएसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों पर सख्त एक्शन हो।
सरकार इस मामले में टालू रवैया छोड़कर जल्द ठोस कदम उठाए।
Read Also: *Jharkhand Liquor Case: शराब घोटाले में डिजिटल रिकॉर्ड खंगालेगी ACB, चार लोगों को किया तलब*

