Home » JSSC CGL : छात्रों के भविष्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, आगे भी संवेदनशीलता से लिए जाएंगे फैसले : हेमंत सोरेन

JSSC CGL : छात्रों के भविष्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, आगे भी संवेदनशीलता से लिए जाएंगे फैसले : हेमंत सोरेन

सीएम आवास में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री से जताया आभार

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त को झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र एवं अभ्यर्थियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ फैसला लिया है। टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी। नेताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार की छात्र एवं युवा हितों को प्राथमिकता देने वाली पहल की सराहना की।

युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित के साथ युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उत्पन्न परिस्थितियों का समाधान करना और प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों के हितों को सुरक्षित करना है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से राज्य के विकास, जनहित और छात्र कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

सरकार का निर्णय विद्यार्थी और अभ्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण : के राजू
कांग्रेस नेताओं ने फैसले को बताया महत्वपूर्ण कदम
कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के मंत्री एवं विधायकों ने कहा कि सरकार का निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और परीक्षा से जुड़े विवाद के बीच छात्रों को राहत देने की दिशा में निर्णय लिया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने विशेष कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशील पहल की सराहना की। साथ ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

विकास और छात्र कल्याण पर चर्चा

मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के साथ-साथ युवाओं और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी आवश्यक कदम उठाती रहेगी।
इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, रामेश्वर उरांव, प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल, राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा और ममता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles