Home » JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने आयोग सचिव सुधीर कुमार से किए तीखे सवाल, कई प्रश्नों पर खामोशी

JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने आयोग सचिव सुधीर कुमार से किए तीखे सवाल, कई प्रश्नों पर खामोशी

JSSC परीक्षा धांधली में CID की जांच तेज, सचिव सुधीर गुप्ता से कागजात दिखाकर हुई पूछताछ। बाहरी एजेंसी को ठेका देने से लेकर परीक्षा प्रक्रिया तक, CID ने सचिव से मांगे जवाब

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच कर रही सीआडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से राजा रानी कोठी स्थित सीआईडी मुख्यालय में लगातार दूसरे दिन गहन पूछताछ की गई। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारियों द्वारा पूछे गए कई अहम सवालों पर वे गोलमोल जवाब देते नजर आए।

​कागजातों का मिलान और प्रक्रिया की जांच

पूछताछ के दौरान सीआईडी की टीम ने पहले से जब्त किए गए कागजातों और फाइलों को सुधीर गुप्ता के सामने रखकर उनका मिलान कराया। जांच एजेंसी ने उनसे पूरी प्रणाली को बारीकी से समझा, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे। परीक्षा कराने वाली बाहरी एजेंसी को किस आधार पर ठेका दिया गया।

CID अधिकारियों का मुख्य जोर इस बात पर रहा कि अगर पूरी व्यवस्था पारदर्शी थी, तो फिर इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे संभव हुई और इसके पीछे किसका हाथ था? कई संवेदनशील बिंदुओं पर सचिव के जवाब से जांच टीम संतुष्ट नहीं दिखी। ​संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण CID इस मामले में सुधीर गुप्ता से आने वाले दिनों में फिर से पूछताछ कर सकती है।

Read Also: Jamshedpur Flood : जमशेदपुर में नदी किनारे की बस्तियों में बाढ़, खतरे से पौने सात मीटर ऊपर बह रही खरकई, सुवर्णरेखा लाल निशान से ढाई मीटर ऊपर 

 

 

 

Related Articles